तनवीर अली हरिद्वार।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमालपुर कलां में प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में पंजीकरण भी कराया है। निदेशक एससीईआरटी सीमा जौनसारी ने विद्यालय की व्यवस्था देखकर प्रधानाचार्य की प्रशंसा भी की।
आज सीमा जौनसारी जमालपुर माध्यमिक विद्यालय में पहुंची। सबसे पहले उन्होंने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से बातकर बच्चों की गतिविधि के बारे में जाना। उन्होंने काफी देर तक बच्चों को पढ़ाया भी। निदेशक ने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं। सरकार बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने शिक्षकों से कहा कि अपने क्षेत्र में बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि बच्चे निजी स्कूलों को पछाड़ कर आगे बढ़ सकें। अभिभावकों से बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय भेजने का आह्वान किया है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…