प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में हल्की बढ़त दिख रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले मिले। जबकि संक्रमण दर 0.95 प्रतिशत रही। इधर, कोरोना को मात देकर तीन मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 35 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 17 सक्रिय मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1157 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिनमें 1148 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में पांच, हरिद्वार में छह और नैनीताल में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
जबकि चंपावत, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व ऊधम सिंह नगर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1380 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए।
इस साल प्रदेश में कोरोना के 92256 मामले आए हैं। इनमें से 88732 (96.18 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 274 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…