प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,
उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण के नौ मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, आज सोमवार को चार व्यक्ति स्वस्थ हो गए। वहीं, राज्य में मात्र 26 लोग कोरोना संक्रमित हैं।
प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या महज 26 रह गई है। वहीं, दूसरी ओर रिकवरी रेट 96.19 पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि एक्टिव केस सिर्फ वही रहेंगे, जो राज्य में नए मामले सामने आ रहे हैं।
आज सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना का नौ नए मामला मिला। इस दौरान चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। आज कोरोना संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत रही।
उत्तराखंड में फिलहाल कोरोना के 26 सक्रिय मामले हैं। इसमें देहरादून जनपद में सबसे अधिक 12 मामले हैं, जबकि हरिद्वार और नैनीताल में तीन-तीन सक्रिय मामले हैं। अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में दो दो सक्रिय मामले हैं। बागेश्वर और चंपावत में कोरोना के एक एक सक्रिय मामले हैं।
राज्य के चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोरोना के एक भी सक्रिय मामले नहीं हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में निजी और सरकारी लैब से 1157 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इन में 1148 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, नौ व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से 1380 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं। इस वर्ष राज्य में कोरोना के 92,244 मामले आए हैं। इनमें 88729 (96.19 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस वर्ष अब तक कोरोना से 274 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े,

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…