प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अब अपने निम्न स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को कोरोना के दो नए मामले मिले। जबकि पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1486 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1484 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जनपद में दो लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1613 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैैं।
इस साल प्रदेश में कोरोना के 92210 मामले आए हैं। इनमें 88573 (96.05 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 149 है। हरिद्वार में सबसे अधिक 97 सक्रिय मामले हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर में 19 व देहरादून में सक्रिय मामलों की संख्या 17 है। पिथौरागढ़ व टिहरी में कोई भी सक्रिय मामला नहीं है। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 274 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…