हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस ने क्षेत्र के एक आढ़ती को दो लाख की चपत लगाकर फुर्र हुए खुर्जा बुलंदशहर निवासी दो भाइयों को ज्वालापुर पुलिस ने धर दबोचा है। पूछताछ में सामने आया है कि बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाने के कारण दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया था।आपको बता दे कि पुरानी सब्जी मंडी के आढ़त कारोबारी मनोज कुमार की दुकान पर यूपी के खुर्जा बुलंदशहर निवासी दो भाई मुनीम का कार्य करते थे। कुछ दिन पहले मनोज ने उन्हें दो लाख की रकम बैंक में जमा कराने के लिए दी थी, जिसे लेकर वे फरार हो गए थे। आढ़ती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई महीपाल सैनी को सौंपी थी। बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी राजेश कुमार उर्फ राहुल एवं सोनू उर्फ मोहन पुत्र रमेश चंद्र निवासी बुलंदशहर को पुराना रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इनका एक अन्य भाई मोहित भी एक आढ़ती मुकेश शर्मा के यहां मुनीम का काम करता था। वह भी मुकेश का पैसा लेकर लेकर इन्हीं के साथ भाग गया था। उसकी भी तलाश की जा रही है।जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ज्वालापुर में आढ़ती को दो लाख की चपत लगाकर फुर्र हुए दो भाइयों को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,