प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले मिले, जबकि 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत रही।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में निजी व सरकारी लैब से 2045 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 2039 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
हरिद्वार में चार, टिहरी व रुद्रप्रयाग में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। शेष 10 जिलों देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 2131 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए हैं।
इस साल प्रदेश में कोरोना के 92,189 मामले आए हैं। इनमें 88,526 (96.03 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 177 है। हरिद्वार में सबसे अधिक 104 सक्रिय मामले हैं, जबकि देहरादून में सक्रिय मामलों की संख्या 17 है। चमोली व पिथौरागढ़ में कोरोना के कोई सक्रिय मामला नहीं हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 274 मरीजों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…