हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से करीब 100 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिले भर में बड़ी संख्या में हुई फूड प्वाइजनिंग से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीमार लोगों को जिला और मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार ज्यादातर लोग श्यामपुर, कांगड़ी,गाजीवाली और ब्रह्मपुरी समेत दूसरे क्षेत्रों के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे भी जिला अस्पताल पहुंचे और फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों के इलाज का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है इसलिए जिले के दो अस्पतालों को मरीजों के लिए रिजर्व रखा गया है। डीएम ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग को भी कुट्टू के आटे के होल सेलरों के यहां सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। अगर सैंपलिंग में कुट्टू के आटे में मिलावट पाई जाती है तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने से करीब 100 लोग फूड पॉइजनिंग का हुए शिकार….बड़ी संख्या में हुई फूड प्वाइजनिंग से प्रशासन में हड़कंप…जिला अधिकारी ने बीमारी लोगों का जाना हाल…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…