देहरादून। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज प्रातः 10:00 बजे राजभवन में विधान सभा के नव निर्वाचित वरिष्ठ सदस्य बंशीधर भगत को प्रोटैम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे | पांचवीं विधानसभा के लिए सभी विधायकों की शपथ हुई शुरू।प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत दिला रहे हैं पद और गोपनीयता की शपथ।अनुच्छेद 188 के तहत दिलाई जा रही है शपथ।बीजेपी के 47 कांग्रेस के 19 बसपा के दो और निर्दलीय दो विधायक ले रहे हैं पद और गोपनीयता की शपथ।।
प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने शुरू की विधानसभा में आयोजित हो रहा है शपथ ग्रहण कार्यक्रम 70 संसदीय विधानसभा में भाजपा के 47 कांग्रेस के 19 बसपा के 2 और 2 निर्दलीय सदस्य चुनकर आए हैं विधायकों से पहले राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को भी शपथ दिलाई सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई गई संजय डोभाल प्रेमचंद अग्रवाल भरत चौधरी और मूलाराम टम्टा ने संस्कृत में शपथ ली है।
पांचवीं विधानसभा के लिए सभी विधायकों की शपथ हुई शुरू…प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत दिला रहे हैं पद और गोपनीयता की शपथ….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…