प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े।
उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। 20 मरीजों को इलाज के बाद होम आईसोलेशन व अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिससे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 341 रह गई है। शनिवार को चमोली में एक, देहरादून में चार, हरिद्वार में दो, नैनीताल में दो, पौड़ी में एक और यूएस नगर में एक नए मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
राज्य के सात जिलों में शनिवार को एक भी नया मरीज नहीं मिला है। दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज की संक्रमण के बाद मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण के बाद तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या 272 हो गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.84 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत चल रही है।
शनिवार को 1300 मरीजों की रिपोर्ट आई जबकि 2573 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में शनिवार को 3682 लोगों को कोरोनारोधी टीके की डोज दी गई।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखें आंकड़े।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…