हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एंजिल्स अकादेमी में महिला दिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एंजिल्स अकादमी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बहादराबाद में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । श्री गणेश व मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ओशीन चिल्ड्रेन एंड वुमेन वेलफैयर ट्रस्ट की अध्यक्षा और एंजिल्स अकादमी स्कूल की प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं ने समस्त क्षेत्रों में प्रगति की है। अभी भी महिलाओं को आर्थिक, शैक्षिक तथा राजनैतिक रूप से और आगे बढ़ने की आवश्यक्ता है। रश्मि चौहान ने महिला शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए कहा कि अनादिकाल से महिलाओं को शक्ति के रूप में पूजा जाता रहा है। महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, बद्री प्रसाद उपाध्याय, विश्वेन्दु सिंह चौहान, मेहर धालीवाल, सुनीता झा, तारा देवी उपाध्याय, सुनीता जोशी, डॉ. अनम, अर्चना शर्मा, सरिता सिंह, रंजना सिंह, उर्निल पुंडीर, प्रतिशिका शर्मा, वंदना त्यागी, ममता तोमर, रतनेश गौतम, कमला जोशी, रजनी वर्मा, पूनम चन्द्रा, ममता कुंवर, रितू भदुला, मनी अरोरा, भावना त्यागी, आरती गौतम, अजरा जावेद, मिनाक्षी अग्रवाल, शोभना पालीवाल, संध्या भाटिया, प्रियंका खरे, दीपिका आदि शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…