प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले मिले हैं। राज्य में 42 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। कोरोना संक्रमण दर 0.48 प्रतिशत रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 6850 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 6817 सैंपल की रिपोर्ट की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 14 लोग संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, अल्मोड़ा व पौड़ी में दो-दो, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि बागेश्वर, चमोली, चंपावत, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 6838 सैंपल कोरोना जांच को लैब भेजे गए हैं।
कोरोना की तीसरी लहर के दौरान प्रदेश में 91694 मामले आए हैं। इनमें से 87746 (95.69 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 473 है। देहरादून में सबसे अधिक 220 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 57 व पिथौरागढ़ में 35 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 269 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक कितने मिले नए मरीज देखे आंकड़े

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…