प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए है, उत्तराखंड में बुधवार को कोविड के 156 नए केस सामने आए हैं, सर्वाधिक 53 नए केस देहरादून जिले में सामने आए हैं, जबकि सबसे कम एक मामला टिहरी में आया है । इसके साथ ही एक मरीज की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में सैम्पल पॉजिटिविटी की दर 1.56 प्रतिशत रह गई है।
साथ ही, 10350 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को 206 मरीज ठीक हुए हैं, इस कारण प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1026 रह गई है। इस बीच बुधवार को 12543 लोगों को वक्सीन भी लगाई गई है। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 386329 लोगों को तीसरी डोज भी दी जा चुकी है।
हरिद्वार जिले में मिले कोरोना के 11 नए मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को हरिद्वार जिले में 11 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि रुड़की और बहादराबाद में चार-चार कोरोना के मरीज मिले हैं। मंगलवार को कोरोना मरीजों की संख्या 28 पहुंच गई थी। लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा फिर से घटकर 11 पर पहुंच गया।
लेकिन संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार जिले कुल 11 कोरोना के मरीज मिले हैं। जिसमें रुड़की और बहादराबाद में चार-चार और हरिद्वार शहर में दो और नारसन में एक कोरोना मरीज मिला है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए है,फिर भी भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत… कितने हुए ठीक…देखें आकड़ें…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…