प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं, उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 171 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में तीसरी लहर के दौरान कुल मरीजों की संख्या 90 हजार 709 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 257 हो गया है।स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर में तीन, चम्पावत में सात केस मिले हैं।
जबकि, देहरादून में 76, हरिद्वार में 18, नैनीताल में 11, पौड़ी में 13, पिथौरागढ़ में आठ, रुद्रप्रयाग में 10, टिहरी में तीन, यूएस नगर में छह और उत्तरकाशी में छह मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई। मंगलवार को राज्य में 10 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई और 9600 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.61 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है। राज्य में होम आईसोलेशन व अस्पतालों से कुल 156 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे अब एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 1079 रह गई है। मंगलवार को 18 हजार के करीब लोगों को कोरोनारोधी टीके की खुराक दी गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के बाद अब फिर घटने शुरू हो गए हैं,फिर भी भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें,(रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत….कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…