प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, प्रदेश में कोविड संक्रमण घटा है, लेकिन खतरा अभी बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश पिछले 24 घंटे में 624 नए केस आए हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में चार हजार से अधिक ठीक हुए हैं। विभाग के अनुसार संक्रमण दर घट कर तीन फीसदी पहुंच गई है। इसके अलावा संक्रमितों में 27.6 प्रतिशत 20 से 29 आयु वर्ग के युवा हैं।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में तीन प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। और 97 प्रतिशत संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर ही ठीक हो रहे है। वहीं कोविड संक्रमण में गिरावट से राजनीतिक दलों को मिली बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस बदली दी है। अब 1000 और 500 लोगों की शर्त हटा दी गई है। हालांकि चुनाव के बीच संक्रमण को काबू करने की बड़ी चुनौती है।चुनाव आयोग ने संक्रमण का प्रभाव कम होने पर चुनावी रैलियों को लेकर छूट दी है। फरवरी में कोविड जांच कम होने से संक्रमितों की संख्या में घटी है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 20 हजार सैंपलों की जांच हो रही है। जबकि इससे पहले एक दिन में 35 से 40 हजार सैंपलों की जांच की जा रही थी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए भीडभाड से बचें,मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें, (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…