चुनाव माहौल के दौर में धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध शराब पकडे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। आला अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पुलिस जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अन्य प्रदेश से लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी गई। और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करके जैल भेज दिया। हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की टीम गंग नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।तभी रुड़की की ओर से आ रही एक गाड़ी को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो पहले तो वाहन चालक भगाने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वाहन चालक अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया।पुलिस ने जब वाहन रोककर चेकिंग की तो वाहन में 64 पेटी देसी शराब बरामद हुई है।इस मामले में ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस टीम पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ करने में जुटी है, कि आखिर इतनी भारी मात्रा में शराब कहां और किस कार्य के लिए लाई जा रही थी।ज्वालापुर पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान हरिशंकर उर्फ छोटू निवासी लाल मंदिर कॉलोनी के रूप में हुई है।पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है।
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान….64 पैटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…