हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेसी प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान के समर्थन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश प्रताप सिंह राणा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले शिवालिक नगर,नगर पालिका क्षेत्र में लागतार जनसम्पर्क अभियान चलाकर राजवीर सिंह चौहान को मतदान करने की अपील कर रहे है।
इस दौरान महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से भाजपा विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। शहर में सड़को से लेकर गालियों तक जिस तरह के हालत हैं, उससे हर कोई नागरिक परेशान है। लेकिन भाजपा विधायक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने जनता से अपील की हैं कि अगर आप अपने क्षेत्र का विकास, युवाओं को रोजगार दिलाना और महंगाई से निजात पाना चाहते हो तो भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान को विजयी बनाये। कांग्रेस की जीत हर वर्ग व समाज की जीत होगी।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…