हरिद्वार। भारी बारिश और ठंड भी प्रत्याशियों के हौंसलों को डिगा नहीं पायी। हरिद्वार नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कनखल ,उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला व ज्वालापुर में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। यही नहीं टीम भाजपा ने अलग अलग सम्पर्क टोली बनाकर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। उन्होने लोगों से 14 फरवरी को कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान लोगों का उत्साह और समर्थन देखते ही बनता था।
जनसंपर्क अभियान में उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र की भारत माता पुरम कालोनी, शास्त्री नगर व अंबेडकर नगर में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा निरंतर विकास को लेकर निरंतर जनसेवा कर रही है। कहा कि आज हरिद्वार विकास के पैमाने पर बड़े महानगरों की बराबरी करता है। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र और पूरे हरिद्वार के लिए मेडिकल कालेज व अस्पताल और उत्तरी हरिद्वार में डिग्री कालेज की सौगात से लोगों की लंबे समय की समस्या से निजात मिल जायेगी। यही नहीं उत्तरी हरिद्वार में राजकीय अस्पताल का निर्माण विकास की नयी कहानी कह रहा हैं। प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार युवाओं बुजुर्गों मातृ शक्ति का साथ भाजपा को मिल रहा है, भाजपा हरिद्वार सहित उत्तराखंड की सभी सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करेंगी। हरिद्वार ही नहीं अपितु प्रदेश में भाजपा 60 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करने जा रही है। कहा कि उत्तराखंड का आम आदमी कांग्रेस समेत सभी विरोधी दलों को हराने का मन बना चुका है। युवा भाजपा पार्षद अनिल मिश्रा ने कहा कि जनता राष्ट्रवाद की प्रेरक भाजपा पर यकीन करती है। वह जानती है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। यही वजह है कि आज हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र की भारत माता पुरम में भाजपा के प्रत्याशी मदन कौशिक को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष अनिरूद्व भाटी, पार्षद अनिल वशिष्ठ, सुनील मिश्रा, सुंदर मिश्रा, डा. हर्षवर्धन जैन, शिवकुमार सैनी, राजेश पुरी, चंद्रा चौहान, रामसिंह बबलू, आकाश शर्मा, रंजना चतुर्वेदी, राजकुमारी गिरी, डा. अश्विनी चौहान, पार्षद विनीत जौली, धीर सिंह पवार, पुष्पराज कुशवाहा, सुमित भार्गव राजेंद्र कटारिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विशाल गर्ग ,भोला शर्मा, विशाल गुप्ता, पुरी बलकेश राजौरिया मुकेश पुरी आदि अनेक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बारिश और ठंड में नहीं थमे भाजपा के कदम….लोगों ने हर जगह किया मदन कौशिक का स्वागत और समर्थन…

More Stories
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबातोड कार्यवाई लगातार जारी, पेट्रोल तेल की कालाबाजारी करने पर श्यामपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद…
हरिद्वार के जमालपुर में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर का बड़ा एक्शन, बिना नक्शा पास कराए हो रही थी प्लॉटिंग, प्राधिकरण की सख्ती से मचा हड़कंप, अवैध निर्माण करने वालों को खुली चेतावनी, 10 बीघा अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त,