प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के दिन को उत्तराखंड में कुल 95 दावेदारों ने अपने नामांकन वापस लिए जिसके बाद अब 70 सीटों के लिए कुल 632 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में 21 जनवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की थी। 28 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख जबकि सोमवार 31 जनवरी का दिन नाम वापसी के लिए तय था।
नाम वापसी के दिन राज्य की सभी सीटों पर कुल 95 दावेदारों ने अपने अपने नामांकन वापस ले लिए जिससे अब कुल प्रत्याशियों की संख्या 632 रह गई है। राज्य में विधानसभा की 70 सीटों के लिए कुल 750 दावेदारों ने नामांकन कराए थे। जिसमें से 23 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए थे। 727 में से 95 दावेदारों की ओर से नाम वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 632 प्रत्याशी बच गए हैं।
देहरादून में सबसे ज्यादा 24 ने लिया नाम वापस
सोमवार को नाम वापसी के दिन देहरादून जिले में सर्वाधिक 24 दावेदारों ने नाम वापस लिए। इसके अलावा टिहरी जिले में पांच, नैनीताल में नौ , यूएस नगर में 13, अल्मोड़ा में छह, पिथौरागढ़ में तीन, बागेश्वर में तीन, चम्पावत में एक, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में चार, पौड़ी में पांच, चमोली में तीन और रुद्रप्रयाग जिले में भी दो दावेदारों ने नाम वापस लिए हैं।
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशी रहें चुनाव मैदान…..नामांकन वापसी के दिन प्रदेश में कुल 95 दावेदारों ने अपने लिए नामांकन वापस…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…