प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 1200 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि दस मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। फिलहाल राज्य में 30790 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
बीते 24 घंटे के भीतर देहरादून में 368 संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को को देहरादून में 368 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 160, नैनीताल में 210, पौड़ी में 34, ऊधमसिंह नगर में 211, अल्मोड़ा में 25, रुद्रप्रयाग में 35, उत्तरकाशी में 45, बागेश्वर में 17, चंपावत में 67, पिथौरागढ़ में 07, चमोली में 11 और टिहरी जिले में 10 संक्रमित मिले हैं।
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 128 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में सोमवार को 2499 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 76301 हो गई है। इसमें 44391 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 58.18 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.40 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं,इसलिए भीड़भाड़ से बचें, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें,( रहे सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…