प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर से अब कुछ राहत के संकेत मिलने लगे हैं। रविवार को राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही। प्रदेशभर में कोरोना के 2184 नए मामले मिले हैं, जबकि 2260 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चिंता इस बात की है कि मौत का आंकड़ा अभी भी उसी गति से बढ़ रहा है। दून मेडिकल कालेज व प्रेमसुख अस्पताल में कोरोना से दो-दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं, एक मरीज की मौत कैलाश अस्पताल, देहरादून में हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से पिछले 24 घंटे में 24 हजार 366 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली। जिनमें 22 हजार 182 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमण दर 8.96 प्रतिशत रही है। देहरादून में सबसे ज्यादा 602 लोग संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में 322, रुद्रप्रयाग में 212, हरिद्वार में 199, ऊधमसिंह नगर में 181 और पौड़ी गढ़वाल में 167 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वहीं, नैनीताल में 95, उत्तरकाशी में 93, पिथौरागढ़ में 80, चमोली में 71, बागेश्वर में 64, टिहरी गढ़वाल में 62 और चंपावत में 36 नए मामले आए हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के चार लाख 20 हजार 188 मामले आए हैं। जिनमें तीन लाख 73 हजार 42 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 30790 है। देहरादून में सबसे अधिक 14885 सक्रिय मामले हैं। वहीं हरिद्वार में 3864, नैनीताल में 2989, पौड़ी में 2367 और ऊधमसिंह नगर में 1074 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 7536 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, इसलिए भीडभाड से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें, (रहें सावधान)
प्रदेश के आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक… देखें आकड़ें…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…