प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 2490 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 10 मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। 30985 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को देहरादून में 1005 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में 241, नैनीताल में 222, पौड़ी में 125, ऊधमसिंह नगर में 108, अल्मोड़ा में 127, रुद्रप्रयाग में 186, उत्तरकाशी में 32, बागेश्वर में 93, चंपावत में 20, पिथौरागढ़ में 124, चमोली में 118, टिहरी जिले में 79 संक्रमित मिले हैं।
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 113 मरीजों की मौतें हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की तुलना में 2320 मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 72917 हो गई है। इसमें 39632 स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 54.35 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 8.87 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं, इसलिए भीडभाड से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें, (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखे आंकड़े…

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,