प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है। लोग हैं उत्तराखंड में न सिर्फ कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है बल्कि अब वायरस घातक भी होने लगा है। राज्य में दैनिक मामले पांच हजार के करीब पहुंच गए हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 4964 नए मामले मिले हैं। जबकि आठ मरीजों की मौत भी हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में यह एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत हैं। कोरोना संक्रमण दर भी बढ़कर 21.60 प्रतिशत हो गया है। राहत यह कि 2189 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 22 हजार 981 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 18 हजार 17 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 1489 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 706, नैनीताल में 666, ऊधमसिंहनगर में 485, पौड़ी 375, चंपावत में 279, अल्मोड़ा में 261, बागेश्वर में 214, पिथौरागढ़ में 195, टिहरी में 120, उत्तरकाशी में 75, चमोली में 55 व रुद्रप्रयाग में 44 लोग संक्रमित मिले हैं। इधर, विभिन्न जिलों से 30 हजार 932 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
बता दें, राज्य में अब तक कोरोना के 391915 मामले आए हैं। जिनमें 349364 (89.14 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 27 हजार के करीब 26950 तक पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 11064 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 3744, हरिद्वार में 3551 और ऊधमसिंहनगर में 2321 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से राज्य में अब तक 7468 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है। इसलिए भीड़भाड़ से बचें। मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आकड़ें…

More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,