प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है। उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार हर दिन बढ़ती जा रही है। स्थिति ये है कि दैनिक मामलों की संख्या अब बढ़कर पांच हजार के करीब पहुंच गई है। गुरुवार को प्रदेश में कोरोना के 4818 नए मामले मिले हैं। जबकि चार मरीजों की मौत भी हुई है। कोरोना संक्रमण दर भी बढ़कर 14.23 प्रतिशत पर पहुंच गई है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन दिन में राज्य में 13 हजार 702 लोग संक्रमित और 16 मरीजों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 33 हजार 849 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 29 हजार 31 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 1601 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 706, नैनीताल में 692, ऊधमसिंह नगर में 590 अल्मोड़ा में 291, पौड़ी 181, चमोली में 158, टिहरी में 161, बागेश्वर में 106, पिथौरागढ़ में 106, रुद्रप्रयाग में 101, उत्तरकाशी में 63 और चंपावत में 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इधर, विभिन्न जिलों में 3422 मरीज स्वस्थ भी हुए हैैं। वहीं, 31 हजार 870 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए है। इसलिए भीडभाड से बचें, मास्क और सेनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…