खेत में दिखे मगरमच्छ को वन विभाग के कर्मियों ने जाल डालकर पकड़ लिया। उसे वन विभाग ने मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया है।
मंगलवार को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भुरनी खतीरपुर मार्ग पर गांव के लोगों ने सतनाम के खेत में मगरमच्छ देखा । जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। खेत मे घेराबंदी कर ग्रामीण उस पर नजर रखे हुए थे।
मंगलवार शाम से ही मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास वन विभाग ने शुरू कर दिया था। वन कर्मियों ने खेत में जाल डाल कर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की।
मगरमच्छ को जाल में फंसा कर वन कर्मियों ने उसे बाहर निकाला मगरमच्छ लगभग छह फिट लम्बा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया। वन कर्मियो की टीम में वन दरोगा सोनी पंवार वन कर्मी सुमित पारुल भोपाल पंकज संतन आदि मौजूद रहे।
खेत में दिखे 6 फिट मगरमच्छ को वन कर्मियों ने जाल से पकड़कर सुरक्षित छोड़ा नदी में….

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…