हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने आज मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत ने मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बैरिकेडिंग, मतगणना स्थल पर प्रवेश और निकासी की व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग, प्रतीक्षालय, मत गणना स्थल पर पंडाल लगाने की व्यवस्था, स्टेश्नरी का वितरण, ईवीएम की सुरक्षा-व्यवस्था, लाइटिंग व ट्रैफिक व्यवस्था, मतगणना स्थल पर खानपान की व्यवस्था आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। डीएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मतगणना को लेकर व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। जिससे किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी संगीता कनौजिया, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, खाद्य पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, एआरटीओ रश्मि पन्त, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुरेश तोमर और अन्य शामिल रहे।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर…मतगणना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा…..


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…