उत्तराखंड में कोविड 19 कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने स्कूलों को अभी नहीं खोलने का निर्णय किया है। शिक्षा सचिव आर.मीनाक्षीसुंदरम के अनुसार स्कूलों को अगले आदेशों तक बंद रखा जाएगा। इस अवधि में पूर्व की तरह ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सात जनवरी को जारी एसओपी के अनुसार स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय किया गया था। कल से स्कूलों के खुलने को लेकर ऊहापोह बनी हुई थी।
शिक्षा सचिव ने बताया कि स्कूलों को लेकर आज आपदा प्रबंधन सचिव से विस्तृत बात की गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग कोविड 19 के लिए नई एसओपी तैयार कर रहा है। इस क्रम शिक्षा विभाग ने ऐहतियातन स्कूलों को अग्रिम आदेश तक बंद रखने का निर्णय किया है। एसओपी में तय वक्त तक स्कूल को बंद रखा जाएगा। शिक्षा सचिव ने बताया कि इस अवधि में पूर्व की तरह ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…