हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र में हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं की जेब काटने की योजना बना रहे चार जेबकतरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की जेब काटने की नीयत से घूम रहे चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष घाट से चार युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से ब्लेड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को पीतांबर निवासी कमल दास कुटिया दुर्गा नगर खडखडी, जगदेव निवासी ग्राम खुरपिया किच्छा जिला उधमसिंह नगर, शिवम निवासी झुग्गी झोपडी चंडीघाट एवं कैलाश निवासी खुरपिया गेट बेनी बाजार किच्छा जिला उधमसिंह नगर बताया। पूछताछ में आरोपियों ने जेब काटने की नीयत से घूमना बताया। बताया कि सभी का संबंधित धारा में चालान कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, उप निरीक्षक मनोहर भंडारी कोतवाली नगर हरिद्वार। मुकेश थलेड़ी कोतवाली नगर हरिद्वार। कांस्टेबल अशोक, रवि पंथ और राजेश शामिल रहे।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…