हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय रोड पर मोबाइल की दुकान में चोरी किये गए लाखों रुपए के माल को बरामद करते हुए कोतवाली पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है।चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पूछताछ और तलाशी लेने पर हुए खुलासे में पुलिस भी हैरान रह गई क्योंकि दोनों युवकों ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक की सीट के नीचे चोरी करने वाले औजार छिपा रखे थे जिनको देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया कि ज्वालापुर के मोहल्ला चौहा नान के रहने वाले आवेश अली की सराय रोड पर मोबाइल शॉप है । जिसमें 2 दिन पहले चोरों ने सेंधमारी करते हुए दुकान की दीवार तोड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया था।
कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर जांच करते हुए मुखबिर की सूचना पर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने अपना नाम राकेश पाठक निवासी कानपुर यूपी हाल निवासी ग्राम पदार्था थाना पथरी वह प्रदीप कुमार निवासी गुर्जर बस्ती ग्राम पदार्था थाना पथरी बताया है पुलिस ने चोरों से बरामद सामान में मोबाइल फोन मोबाइल चार्जर ब्लूटूथ स्पीकर डाटा केबल दुकान की बिल बुक समेत करीब ₹400000 का माल बरामद किया है।
दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, कोतवाली प्रभारी महेश जोशी,एसएसआई नितेश शर्मा, संजीत कण्डारी प्रभारी बाजार चौकी,
उप निरीक्षक महिपाल, कांस्टेबल प्रेम, निर्मल, महेंद्र,
बीर सिंह, कृष्णा,रोहित बरोडिया, जसवीर और पंकज शामिल रहे।





More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…