प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में प्रदेश के 13 जिलों में 630 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं तीन मरीजों की मौत हुई है। जिसमें देहरादून जिले में 268 संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 347098 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
हरिद्वार में 119, नैनीताल में 85, पौड़ी में 72, ऊधमसिंह नगर में 35, बागेश्वर में एक, अल्मोड़ा में 18, चमोली में पांच, टिहरी में चार, चंपावत में आठ, पिथौरागढ़ में चार और उत्तरकाशी जिले में 11 जिले में एक संक्रमित मिले हैं। जबकि 128 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत घट कर 95.58 प्रतिशत हो गई है। वहीं, सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 3.74 प्रतिशत पहुंच गई है।
उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर दिखने लगा है। राज्य में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अब हेल्थ केयर वर्कर भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में दो डॉक्टर सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं नैनीताल में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद अब फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं।। प्रदेश में ओमिक्रोन के मामले में आ रहे हैं सामने इसलिए भीड़भाड़ से बचें मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। (रहें सावधान)
प्रदेश में आज कोरोनावायरस के कितने मामले आए सामने…संक्रमण से कितनी हुई मौत…कितने हुए ठीक…देखें आंकड़े…

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…