हरिद्वार के थाना बहादराबाद के क्षेत्र में बीते दिनों लाखों रुपए की रंगदारी मांगे जाने के मामले में एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत के द्वारा खुलासा किया गया है एसएसपी हरिद्वार ने रोशनाबाद पुलिस ऑफिस में उक्त मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय अजीत सिंह निवासी ग्राम अहमदपुर गरन्ट के द्वारा दिनांक 25 सितंबर को लिखित तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ सूचना दर्ज करवाई गई थी जिस पर कार्यवाही करते हुए पाया गया कि धमकी देने वाले नंबर वर्चुअल नंबर है इस प्रकार के नंबरों की कॉल डिटेल के माध्यम से घटना का अनावरण किया जाना बेहद कठिन होता है।
उन्होंने बताया कि सियायू हरिद्वार के द्वारा गहनता से कॉल जिस विदेशी कंपनी के माध्यम से की जाती थी के बारे में विवरण प्राप्त किया गया जिसके चलते 5 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक सियायू हरिद्वार व थानाध्यक्ष बहादराबाद के द्वारा सहदेव पुर थाना पथरी जिला हरिद्वार से मनजीत पुत्र राजेंद्र निवासी सहदेव पुर थाना पथरी जिला हरिद्वार,परीक्षित उर्फ प्रिंस पुत्र रामपाल शर्मा विनीत पुत्र स्वपन कुमार निवासी ग्राम भरोटा थाना दौराला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता दक्ष एनक्लेव कॉलोनी सराय रोड कोतवाली ज्वालापुर, के साथ शेर खान पुत्र इमरान निवासी सरकंडी थाना गंग नहर जिला हरिद्वार, को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल भी बरामद की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने सुरेंद्र चौधरी से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की बात भी स्वीकार कर ली पकड़े गए अभियुक्त गणों को वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।उक्त मामले के खुलासे को लेकर एस एस पी हरिद्वार ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रुपये नगद इनाम दिए जाने की घोषणा भी की हैं।
पुलिस टीम-थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान-थाना बहादराबाद,30नि0 गजेन्द्र सिंह रावत-थाना बहादराबाद
उ0नि0 अकरम अहमद-थाना बहादराबाद उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज-थाना बहादराबाद,का० बलवीर चौहान-थाना
बहादराबाद का0 मुकेश नेगी- थाना बहादराबाद,का0 अमित भट्ट थाना बहादराबाद,का० दिनेश चौहान-थाना बहादराबाद,
कांo वसीम अकरम (सीआईयू हरिद्वार) का० मनोज कुमार (सीआईयू हरिद्वार)]का० नितिन (सीआईयू रूडकी)का0 महीपाल (सीआईयू रूडकी,
सीआईयू हरिद्वार -प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट,उ0नि0 रणजीत सिंह तोमर,उ0नि0 जहांगीर अली (सीआईयू रूडकी) हे०कां० सुन्दर लाल (सीआईयू हरिद्वार)का0 विवेक यादव (सीआईयू हरिद्वार) का0 हरवीर सिंह रावत (सीआईयू हरिद्वार),का० नरेन्द्र सिंह (सीआईयू हरिद्वार),का० उमेश कुमार (सीआईयू हरिद्वार) का० पदम सिंह (सीआईयू हरिद्वार),का० अजय कुमार (सीआईयू हरिद्वार)


More Stories
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,
ऑपरेशन प्रहार-2026: हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, दिव्यांगता की आड़ में गांजा तस्करी कर रहें आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अवैध गांजा और स्कूटी की बरामद,