उत्तराखंड में 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव तैयारियों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कोई कोर कसर नही छोड़ता चाहते कांग्रेस प्रदेश की सभी विधान सभाओं में मजबूती से चुनाव लड़ना चाहती है जिसके चलते लगातार जनसभाओं और बैठकों का दौर जारी है इसी के चलते हरिद्वार की ज्वालापुर विधान सभा के ग्राम राजपुर में कांग्रेस की जनसभा आयोजित की गई। शनिवार शाम प्रीतम सिंह ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव राजपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर लोकायुक्त लाएगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, दो करोड़ रोजगार नहीं मिले, जनधन खातों में पड़े गरीब लोगों के पैसे भी कट गए, जनता के खाते में 15 लाख रुपये नहीं आए, सत्ता में आने से पहले किसानों का ऋण माफ करने का वादा पूरा नहीं किया है।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 की चुनौती सामने है। कांग्रेस की सरकार बनानी है। भाजपा ने 2017 में बहुमत के साथ सरकार बनाई, लेकिन उस सरकार ने उत्तराखंड की जनता को छलने का काम किया है।
जनसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह,कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत रावत,एआईसीसी सदस्य मनीष खंडूरी,वरिष्ठ नेता एसपी सिंह इंजीनियर,जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह,कार्यकारी जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा,वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल,राव जुनैद, महबूब आलम आदि मौजूद रहे।




More Stories
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,