स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मेला चिकित्सालय में स्थापित एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में डा. धन सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार चिकित्सालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि मेला अस्पताल में एमआरआई मशीन लगने से जनपद के लोगों को अब एमआरआई की जांच के लिये इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां गरीबों के लिए एमआरआई जांच निःशुल्क होगी।
जिलाध्यक्ष भाजपा डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार की पूरी कोशिश है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचे। समारोह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कुमार खगेन्द्र और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मेला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेश गुप्ता, डा. अमित सिंह, डा. राकेश कुमार, डा. सुभाष चौहान, डा. निधि गुप्ता, सनोज यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण तथा कार्मिक उपस्थित थे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…