जिले से तीन राजपत्रित अधिकारियों का ट्रांसफर होने पर शुक्रवार को सम्मानित कर विदाई दी गई। जिला पुलिस कार्यालय में डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अधीनस्थों को विदाई के साथ-साथ सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
डीआईजी ने कहा कि तीनों ही अधिकारियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन बेहतर ढंग से किया है। चाहे अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था का मुददा हो या फिर घटनाओं के खुलासे का मामला हो अधिकारियों ने पूरी जिम्मेदारी से उसे निभाया। एसपी यातायात एवं अपराध पीके राय को एसपी उत्तरकाशी, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय को एसपी देहात देहरादून एवं एएसपी विशाखा अशोक को एसपी अपराध एवं यातायात देहरादून की जिम्मेदारी मिलने पर हौसला बढ़ाया। इस दौरान एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, एएसपी-सीओ ज्वालापुर रेखा यादव, एएसपी संचार विपिन कुमार, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।




More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…