भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के प्रचार रथों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरकी पैड़ी पर गंगा की पूजा करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रथ का शुभारंभ किया। भाजपा के इस रथ को 18 दिसंबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। रथ के शुभारंभ के बाद चुनावी माहौल बनाने के लिए शहर में रोड शो निकाले जाने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा का साठ पार करने का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। कार्यकर्ताओं में बढ़ते जोश व उत्साह में इसकी झलक देखने को मिल रही है। राज्य में डबल इंजन सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं उन्ही के बूते भाजपा सत्ता में फिर से काबिज होगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर विधान सभा में रिंग रोड, मेडिकल कालेज, डिग्री कालेज, अस्पताल निर्माण का काम शुरू हो गया है। सभी योजनाओं को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया गया है। इसी तरह पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम खड़े किए गए हैं। उन्होंने दावा कि शनिवार को विजय संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर यात्रा के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, यात्रा गढ़वाल प्रभारी वीरेंद्र बिष्ट, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी व आदेश कुमार सैनी समेत अन्य पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


More Stories
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,