हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और एसओजी हरिद्वार की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने 48 घंटों के भीतर ही बुजुर्ग दंपत्ति की आंखों में मिर्ची डालकर लाखों की नकदी और गहने लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शातिर लुटेरों में से एक लुटेरा यूकेडी पार्टी का जिला महामंत्री है और यह दोनों लुटेरे लक्सर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर कुन्हारी गांव के रहने वाले हैं।पुलिस ने दोनों लुटेरों के पास से दो लाख 93 हज़ार रुपए नकद व लूटे गए गहने बरामद किए हैं। दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
रोशनाबाद स्थित एसएसपी कार्यालय में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की घटना का खुलासा करते हुए हरिद्वार एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 2 दिन पहले ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले डॉ राजेंद्र अग्रवाल के साथ एक घटना घट गई थी। दो लोग इनके पास मरीज बनकर आए थे।दोनों लोगों ने डॉ राजेंद्र की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर उन्हें टॉयलेट में बंद कर दिया था और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर घर से नगदी व जेवर लूटकर ले गए थे।पिछले 2 दिनों से पुलिस द्वारा लगातार इस सनसनीखेज घटना पर काम किया जा रहा था।इस दौरान पुलिस को दो संदिग्धों को पकड़ने में सफलता मिली।दोनों लूटरे शहजाद और राशिद डॉ राजेंद्र को पहले से जानते थे और इन्हें पता था कि दोनों पति पत्नी घर में अकेले रहते हैं।मौके का फायदा उठाकर दोनों लुटेरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।इस घटना लूटा गया पूरा माल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
हरिद्वारदिनदहाड़े बुजुर्ग दंपत्ति की आंख में मिर्च पाउडर डालकर लुटेरों ने पुलिस को भी खुली चुनौती दी थी।हरिद्वार पुलिस की सक्रियता की वजह से दोनों लुटेरे समय रहते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए।वही बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए शहजाद द्वारा इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया था।इस पूरी घटना के खुलासे में पुलिस की कार्यशैली की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है


More Stories
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
New st. Thomas Academy Roshnabad का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड 2025-2026 का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन…प्रबंधक राहुल पाल और समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों दी शुभकामनाएं…देखें लिस्ट…