देहरादून में विगत 4 दिसंबर को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में ज्वालापुर विधानसभा से कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही बस से सड़क हादसा हो गया था जिसमें तीन लोगों की मौत होने सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
पूरे मामले पर ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में मृतको व घायल को उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुआवजा देने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि मृतको को दो-दो लाख और घायल को इलाज के लिए 50,000 रुपए देने की बात कही है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…