पैगंबर मोहम्मद(सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) साहब की शान में अमर्यादित टिप्पणी और पुस्तक लिखने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी है। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुंकार भरी। इस दौरान शहर के थाने कोतवालियों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
शुक्रवार को ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल पर विभिन्न इलाकों से मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि वसीम रिजवी जैसे लोग देश के अंदर भाईचारे को खत्म कर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का कार्य कर रहे हैं। पैगंबर साहब ने सबको हक और इंसानियत की राह दिखाई है। उनके बारे में अमर्यादित टिप्पणी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वसीम रिजवी की अगर गिरफ्तारी जल्द नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार की ओर से उसे संरक्षण देने का काम किया जा रहा है।
मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब किसी एक मजहब के नहीं बल्कि पूरी कायनात के लिए रहमत बनकर आए। उनकी शान में गुस्ताखी करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। कहा कि जल्द से जल्द वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की जाए। करीब दो घंटे तक जटवाड़ा पुल पर प्रदर्शन कर लोगों ने वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग उठाई। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर शांत किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच अभी जारी है।पैगंबर मोहम्मद(सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) साहब की शान में अमर्यादित टिप्पणी और पुस्तक लिखने वाले उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी की गिरफ्तारी कि मांग जो लेकर शुक्रवार को भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों ने नारेबाजी की।


More Stories
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
New st. Thomas Academy Roshnabad का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड 2025-2026 का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन…प्रबंधक राहुल पाल और समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों दी शुभकामनाएं…देखें लिस्ट…