भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ऋषि कुल मैदान से हरिद्वार विधानसभा की महिला मोर्चा द्वारा आयोजित होता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर उन्होंने कहा 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली विजय संकल्प महारैली को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है जो आज हरिद्वार की सड़कों पर देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा हमेशा से हमारा प्रयास रहा महिलाओं को उचित सम्मान मिले।
जब जब हम लोग सरकार में आए हैं महिलाओं को केंद्र बिंदु मानक कर इस कार्य को कर रहे है केवल हमारी पार्टी ही है जो संगठन में महिलाओं को विशेष रूप से एक आदर देती है इस बार हम लोगों ने तय किया है कि इस बार 2017 से ज्यादा प्रतिनिधित्व महिलाओं को दिया जाएगा ।और राज्य के अंदर कार्यक्रमों को जब हम देखते हैं तो महिलाओं की संख्या पर अक्सर हमारे बड़े नेता जब बाहर से आते हैं तो हमेशा चर्चा करते हैं कि सबसे ज्यादा संगठनात्मक यदि भारतीय जनता पार्टी में कोई कार्यक्रम होता है तो महिलाओं की संख्या बढ़-चढ़कर रहती है ।
इसी के साथ उन्होंने प्रदेश की सभी बहनों माताओं को भी मोदी जी की रैली आमंत्रित किया साथ ही उन्होंने चुनाव की दृष्टि से भी कहा हमने हमेशा से योजना संरचना प्लानिंग बनाई थी उस माध्यम से हमने चार-पांच महीने पहले काम शुरू कर दिया था और दिसंबर तक कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए थे कि उन सब कार्यक्रमों में बड़ा महत्व पूर्ण भागीदारी महिलाओं की रखी, मदन कौशिक जी ने कहा मुझे बड़ी प्रसंता होती है बताते हुए की पहली बार ऐसा हुआ होगा ।जब हम लोगों ने विधानसभा के चुनाव लड़ाते थे, तो विधानसभा की तैयारी करने के लिए विधानसभा के प्रभारी बनाना, संयोजक बनाना, विधानसभा के कार्यों को लेकर चुनाव कार्य प्रसारित करना यह सब कार्य बना कर भेजते थे लेकिन महिलाओं की भागीदारी फिर भी 20 से 22 परसेंट ही होती थी लेकिन इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि 70 विधानसभा में प्रत्येक विधानसभा में एक महिला सहप्रभारी बनाकर राज्य में हमने में घोषित किया है।
आज की रैली में मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष मृदुल शास्त्री सिंघल कनखल मंडल अध्यक्ष छवि त्यागी हरिद्वार मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अंजू वधवार कामिनी सडाना पार्षद मोनिका सैनी विधानसभा सह प्रभारी सरिता सिंह मंजू रावत आभा शर्मा ममता सैनी वंदना गुप्ता हेमलता जोशी रेखा धस्माना लीला किरण मीनू मित्तल एवं पार्षद एकता गुप्ता उपस्थित रहे



More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…