केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो दिवसीय हरिद्वार दौरे पर है। उन्होंने आज हरिद्वार के भूमानन्द हॉस्पिटल में कैथलैब और 50 बेड वाले आईसीयू बेड का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को भी सम्मानित किया।
इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वो बहुत खुश है कि दीन दुखियों की पीड़ा कम करने के लिए भूमानन्द अस्पताल का संचालन किया जा रहा है और इसके निर्माण के लिए वो स्वामी अच्युतानंद महाराज को बधाई देते है।
भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि उन्होंने अपने गुरु की स्मृति में जनसेवा के लिए भूमानन्द अस्पताल का निर्माण कराया था। उनका प्रयास है कि हरिद्वार स्थित इस अस्पताल में सभी सुविधाएं मिल सके ताकि इमरजेंसी में यहाँ के लोगो को दिल्ली के अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़े।



More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…