संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर बोंगला स्थित एक फार्म हाउस में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की मां सोरण को डॉ.आंबेडकर सेवा रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 60 अन्य लोगों को भी सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि दलितों के साथ साथ महिलाओं को भी आंबेडकर ने संविधान में समानता का अधिकार दिलाया है। आंबेडकर किसी जाति धर्म से नहीं थे। उन्होंने देश की कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। जो लोग डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को ब्राह्मण विरोधी करार देते हैं। वह सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। आंबेडकर को जाति और धर्म में बांटना सरासर गलत है।
इस दौरान ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने कहा संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर हर जाति वर्ग के लोगों ने उपस्थित होकर जिस तरह से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया है। वह सराहनीय है।
मौके पर एससी एसटी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चौहान, भाजपा विधायक सुरेश राठौर, सुशील चौहान, सन्तोष कश्यप, चंदन चौहान, जिलामंत्री विकास तिवारी, मुनीश सैनी, मंडल अध्यक्ष राजबीर कनालिया, मेहरबान अंसारी, मोदीमल तेगवाल, गुरु रविदास विश्व महापीठ जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, किरन सिंह, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
New st. Thomas Academy Roshnabad का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड 2025-2026 का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन…प्रबंधक राहुल पाल और समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों दी शुभकामनाएं…देखें लिस्ट…