हरिद्वार के लक्सर विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय तथा डीआरएम मुरादाबाद अजय नन्दन ने बुधवार को अण्डरपास लक्सर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण से पहले विधायक लक्सर संजय गुप्ता, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय तथा डीआरएम मुरादाबाद अजय नन्दन आदि वरिष्ठ अधिकारियों ने अण्डरपास लक्सर के निर्माण के सम्बन्ध में लक्सर रेलवे स्टेशन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
इसके पश्चात पूरी टीम ने ओवर ब्रिज के नीचे बनने वाले अण्डरपास स्थल व आस-पास के इलाके का गहन निरीक्षण किया तथा स्थानीय निवासियों से भी इस सम्बन्ध विचार-विमर्श किया।
इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि पिछले दो-तीन महीने से मा0 विधायक लक्सर संजय गुप्ता इस सम्बन्ध में लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि संयुक्त निरीक्षण के बाद सम्यक विचारोपरान्त यह सहमति बनी है कि एक सीढ़ियों का सबवे बनाया जाये ताकि लोगों की जमीन भी न जाये तथा उनके घर भी प्रभावित न हों, जिसका समर्थन स्थानीय निवासियों द्वरा भी किया गया। इसके अन्तर्गत कम से कम स्थान का अधिकतम् उपयोग किया जाएगा। इस सबवे से छोटे बच्चे, नौकरीपेशा या कोई यदि साईकिल से भी जाना चाहते हैं, तो इसमें ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा, जिससे लोग लाइन के इस पार से उस पार आसानी से जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध मंे डीआरएम मुरादाबाद ने आश्वस्त किया है कि बहुत ही जल्दी इसका शिलान्यास होगा तथा युद्धस्तर पर इस कार्य का शुभारम्भ होगा।
लक्सर विधायक श्री संजय गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों ने आज बहुत बारीकी से लक्सर अण्डर पास का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण शीघ्र होना चाहिये।
डीआरएम मुरादाबाद अजय नन्दन ने कहा कि सीढ़ी वाला एक सबवे बनायेंगे। ताकि कम से कम जगह में यह बन जाये, जिससे स्थानीय लोग प्रभावित न हों।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यूडी0 सतवीर यादव,रेलवे के इंजीनियंर, डी0एस0पी0 जी0आर0पी0 मनोज कत्याल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


More Stories
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,