हरिद्वार,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने शहरी क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए, वायु प्रदूषण ननयंत्रण टॉवर (एपीसिटी) के प्रोटोटाइप को स्वदेशी रूप से विकसित तथा तैयार किया है। इस एपीसिटी को बीएचईएल ने नोएडा प्रशासन के सहयोग से पायलट पररयोजना के रूप में नोएडा में स्थापित किया गया है । इस पहल के साथ, बीएचईएल इस क्षेत्र में स्थानीय निवासियों, कार्यालय जाने वालों और आगंतुकों के स्वास्थय में सुधार के लिए, प्रदूषण के विरुद्ध लडाई में नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इस एपीसिटी का उद्घाटन माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने नोएडा में माननीय सांसद, लोकसभा और पूर्व केंद्रीय मंत्री, डॉ. महेश शर्मा; सांसद, राज्यसभा, श्री सुरेंद्र सिंह नागर; विधायक, नोएडा श्री पंकज सिंह; बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल; सीईओ नोएडा श्रीमती ऋतु माहेश्वरी; बीएचईएल बोर्ड के निदेशकों तथा बीएचईएल और नोएडा प्राधिकरण के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित में किया ।
सभा को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि यह प्रसन्न्ता का विषय है कि बीएचईएल ने नोएडा प्रशासन के साथ मिलकर वायु प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय स्तर पर पहल की है। उद्योग और प्रशासन के बीच ऐसे सक्रिय सहयोग से वायु प्रदूषण से निपटा जा सकता है | समय की मांग भी यही है।
डॉ. पांडेय ने कहा यह एपीसिटी पूर्ण रूप से स्वदेशी है जो कि हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मेक इन इंडडया” अभियान को भी सफल बनाता है। मुझे बताया गया है कक इस विकसित उत्पाद की लागत कम है। यह अच्छी बात है। मुझे विश्वास है कि बीएचईएल के इंजीनियर इस उत्पाद को बेहतर बनाने और इसकी लागत को और कम करने के लिए अधिक काम करेंगे, ताकि जहां भी वायु प्रदूषण की समस्या है, वहां ऐसे कई टॉवर लगाए जा सकें।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, विशेष रूप से सर्दियों में वायु प्रदूषण की समस्या से ग्रस्त होता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर तक गिर जाता है, जो स्थानीय लोगों के स्वास्थय के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
बीएचईएल के कॉपोरेट अनुसंधान एवं विकास प्रभाग ने इसे डिजाइन और विकसित, हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट प्लांट हरिद्वार ने विनिर्मित और पावर सेक्टर [एनआर] नोएडा ने इस एपीसिटी को स्थापित किया है। यह एपीसिटी अपने धरातलीय स्तर के माध्यम से प्रदूषित हवा को खींचता है; टावर में स्थापित फिल्टर वायु के प्रदूषक तत्वों को सोख लेते हैं। इसके बाद टावर के ऊपरी हिस्से से स्वच्छ हवा निकलती है। सोखे गए प्रदूषक तत्वों को समयानुसार निपटान के लिए एपीसिटी के तल पर हॉपर में एकत्र किया जाता है। बीएचईएल का हरिद्वार स्थित प्रदूषण नियंत्रण अनुसंधान संस्थान एक वर्ष तक एपीसिटी के प्रदर्शन का अध्ययन करेगा ।
डीएनडी और नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात की अधिकता के कारण इस क्षेत्र में उत्पन्न अधिकतम प्रदूषण को देखते हुए इस टावर की स्थापना डीएनडी फ्लाईवे और स्लिप रोड के बीचों-बीच की गई है । नोएडा प्राधिकरण ने टावर स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध करवायी है साथ ही इसके परिचालन व्यय का 50 प्रतिशत वहन करेगा। डिजाइन, निर्माण, इरेरशन एवं कमीशनिंग से संबंधित अन्य सभी विकासात्मक एवं पूंजीगत व्यय बीएचईएल द्वारा किया गया है। परिचालन व्यय का शेष 50 प्रनतशत बीएचईएल द्वारा वहन किया जाएगा । इस परियोजना की सफलता के आधार पर, शहरी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऐसे वायु प्रदूषण नियंत्रण टावरों (एपीसिटी) को व्यापक स्तर पर स्थापित किया जा सकता है।

More Stories
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,
New st. Thomas Academy Roshnabad का कक्षा 10वीं का सीबीएसई बोर्ड 2025-2026 का परिणाम हुआ घोषित, छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम किया रोशन…प्रबंधक राहुल पाल और समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों दी शुभकामनाएं…देखें लिस्ट…