उत्तराखंड के पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कमलकांत बुधकर के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे। त्रिवेंद्र ने कहा कि साहित्यकार बुधकर के निधन से हरिद्वार ही नहीं अपितु संपूर्ण उत्तराखंड को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान परिवार के लोगों से उन्होंने बात की।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बुधकर ने हरिद्वार की विश्व में पहचान बनाने के लिए जो कार्य किए हैं उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी लिखित किताबें हमेशा जीवंत रहेगी। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज बड़े-बड़े पदों पर कार्य कर रहे हैं। गुरुकुल में शिक्षण कार्य करते हुए पत्रकारों को एक नई दिशा दी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने स्व. कमलकांत बुधकर की पत्नी संगीता बुधकर एवं दोनों पुत्रों को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर सुशील चौहान, तरुण नैयर, दिनेश पांडे, विकल राठी, इष्ट देव सोनी, महेश गौड़, संजय शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिहर आश्रम पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूर्व cm त्रिवेंद्र सिंह रावत वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कमलकांत बुधकर के निधन पर शोक जताने उनके आवास पर पहुंचे।


More Stories
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस का कड़ा रुख, मारपीट और शांति भंग करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी,