हरिद्वार:–सैनिक कल्याण, औधोगिक विकास, लघु, सूक्ष्म, मध्यम उद्यम, खादी व ग्रामो उदयोग मन्त्री गणेश जोशी आज हरिद्वार के सिडकुल स्थित सेक्टर -10 स्थित एल्प्स इंडस्ट्री लिमिटेड पहुँचकर निरीक्षण किया।आपको बता से कल कम्पनी में आगज़नी की घटना हो गयी थी, उसका उन्होंने विस्तृत निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित अधिकारियों से आगजनी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में उद्योगों में ऐसी व्यवस्था रखें कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी पी0एल0 शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग, प्लांट हेड कांति घोष, एच आर हेड श्री महेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।



More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…