हरिद्वार:- पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राइम सेल को साइबर अपराधों के संबंध में जनता को जागरूक करने हेतु साइबर क्राइम जागरूकता प्रोग्राम किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
साइबर क्राइम नोडल प्रभारी/ASP महोदय सुश्री रेखा यादव (भारतीय पुलिस सेवा) के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल द्वारा सिडकुल एसोसिएशन हरिद्वार की ओर से आज दिनांक 27 अक्टूबर 2021 को साइबर क्राइम विषय के ऊपर एक वर्कशॉप साइबर सेल हरिद्वार के आग्रह पर आयोजित की गई जिसमें सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के लगभग 50 सीनियर अधिकारियों ने प्रतिभाग किया ।
साइबर क्राइम अवेयरनेस प्रोग्राम में साइबर क्राइम सेल के निरीक्षक मनोज मेनवाल व आरक्षी शक्ति सिंह गुसाईं, अरुण कुमार राठी के द्वारा विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में निरीक्षक मनोज मेनवाल के द्वारा वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध के बारे में बताया गया, तथा किस प्रकार से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है इस संबंध में भी जागरूक किया गया । किसी भी साइबर अपराध होने पर उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी किए गए साइबर हेल्प लाइन नंबर 155 260 पर संपर्क करने और MHA द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भी प्रचार-प्रसार किया गया तथा सभी कंपनियों के उपस्थित प्रतिनिधियों को भी उक्त हेल्पलाइन नंबर कथा MHA के दिशा निर्देशों को प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित किया गया ।
उक्त गोष्ठी में जिला उद्योग अधिकारी ,सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से हरेंद्र गर्ग ,राज अरोड़ा , संजय शर्मा ,अल्ताफ हुसैन आईटीसी, सुयस वालिया,प्रवीण कुमार, व पेंटागन मॉल के कार्यकारी अधिकारी सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे सभी लोगों के द्वारा साइबर सेल द्वारा प्रस्तुतीकरण पर हरिद्वार पुलिस को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा उक्त कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई





More Stories
उत्तराखंड शासन में पर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल। कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव। 6 आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर। 25 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में हुआ फेर बदल।
चारधाम यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के दृष्टिगत, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भीमगोड़ा एवं हर की पौड़ी क्षेत्र में यात्री वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 152 चालान किए गए तथा 20 वाहन किए गए सीज
व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,