हरिद्वार:–हरिद्वार पुलिस ने फर्जी आईपीएस बन कर पुलिस पर रौब ग़ालिब करने वाले को गिरफ्तार किया है।खुद को 2018 बैच का आईपीएस बताकर रहने के लिए गेस्ट हाउस और सुरक्षा के लिए सिपाही की मांग करने वाले युवक को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आज गुरुवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को एक व्यक्ति ने सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह को खुद को 2018 बैच का आईपीएस अधिकारी बताकर अपने साथ ही दोस्त के लिए भी रहने को गेस्ट हाउस दिलाने की बात कही। जबकि नगर कोतवाली से कांस्टेबल भेजने के लिए भी कहा। पहले तो वो उनकी बात पर सोचने को मजबूर हो गए। लेकिन बाद में जब उन्हें शक हुआ तो नगर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम बनाकर इस व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। काफी जांच पड़ताल और जानकारी जुटाने के बाद सामने आया कि इस नाम का कोई व्यक्ति 2018 बैच का आईपीएस अधिकारी नहीं है। इतनी ही देर में खुद को आईपीएस बताने वाला व्यक्ति नगर कोतवाली आ गया। एसएसआई अरविंद रतूड़ी को अपने पद का रौब दिखाते हुए रहने खाने पीने के साथ ही वाहन आदि की व्यवस्था करने के लिए कहने लगा। बस फिर क्या था कि पुलिस ने उसे कार्यालय में बैठाकर अपनी आईडी दिखाने के लिए कहा और सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सागर वाघमारे (28) पुत्र न्यानोबा वाघमोड़े निवासी फ्लैट नंबर 302, दत्तात्रेय कॉम्प्लेक्स सी विंग, थाना निरूल, जिला ठाणे नवी मुंबई, महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
[10/28, 08:01] Rao Tanveer 9837756820: ब्रेकिंग न्यूज़
हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी आईपीएस ।फर्जी आईपीएस बन कर पुलिस पर रौब ग़ालिब करना पड़ा महँगा।
गर्लफ्रेंड के साथ शहर कोतवाली पहुंच कर फ्री की व्यवस्था की कर रहा था मांग।
पुलिस ने जब गहनता जांच की तो फर्जी निकला आईपीएस बताने वाला व्यक्ति मुम्बई का रहना वाला है ।
फर्जी आईपीएस का नाम सागर वाघमारे है
अपने आप को 2018 बेच का बता रहा था आईपीएस अधिकारी जांच में निकला फर्जी
पुलिस की पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि आईपीएस की कर रहा है तैयारी ओर लॉ की पढ़ाई कर रहा है
सम्बंधित धाराओं में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज ।


More Stories
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी की वारदात, शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक की बरामद,
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ एक्शन,रानीपुर पुलिस ने नशे में ई-रिक्शा चलाने वाला चालक दबोचा,
सिडकुल में साईनोकेम फैक्ट्री में रक्तदान शिविर आयोजित, कर्मचारियों ने किया 117 यूनिट रक्तदान,कार्यक्रम को सफल बनाने में फैक्ट्री प्रबंधन का रहा विशेष योगदान, प्रबंधन ने रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की…