हरिद्वार:–27 अक्टूबर को आज शहीद पुलिस कर्मचारी गणों की स्मृति में पुलिस लाइन रोशनाबाद में जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस लाइन पीएससी के कर्मचारियों द्वारा आपसी एकता का संदेश देते हुए 7 किलोमीटर की एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, पीएसी से आए 70 कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया| सुश्री रेखा यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन हरिद्वार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ कराई गई।
प्रतिभागियों द्वारा एकता का संदेश देते हुए 7 किलोमीटर की दौड़ पूरी की गई, दौड़ में कांस्टेबल सचिन कुमार, पुलिस लाइन ने प्रथम, कांस्टेबल घुड़सवार पप्पू सिंह ने द्वितीय एवं कांस्टेबल चालक वीरेश कुमार आईआरबी प्रथम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुश्री रेखा यादव (सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन) के द्वारा कर्मचारी गणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर श्री जितेंद्र जोशी (प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन) उपनिरीक्षक भारत सिंह एवं उप निरीक्षक अरविंद राणा उपस्थित थे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…