हरिद्वार:–पुलिस लाइन, हरिद्वार में उपवा, हरिद्वार द्वारा नवरात्रि की षष्टि (माँ कात्यायनी) पर्व को बेहद खुशहाल माहौल में, नाचते गाते, मां कात्यायनी के आशीर्वाद में डूबते उतराते आवासीय परिवार की महिलाओं के साथ अति हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्रीमती लता रावत, अध्यक्ष, उपवा, जनपद हरिद्वार द्वारा माँ कात्यायनी की पूजा और दुर्गा आरती कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए औपचारिक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों/महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें नवरात्रि डांडिया, गीत इत्यादि की शानदार प्रस्तुतियां दी गयी।
कार्यक्रम में पुलिस लाइन की महिलाओ द्वारा स्वयं घर पर बनाये गए उत्पादों की एक बेहतरीन प्रदर्शनी भी लगायी गयी जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा एवं जिसको मुख्य अतिथि द्वारा भी मुक्त कंठ से सराहा गया। इसमें करवाचौथ की सामग्री, एक से बढ़कर एक हैंड बैग, खूबसूरत कुशन इत्यादि बनाये गए थे।
बेहतर लाइट व साउंड सिस्टम की व्यवस्था, बढ़िया भजन एवं दैवीय माहौल में सभी कन्याएं/देवियां इस कदर डूब चुकी थीं कि कार्यक्रम देर रात्रि तक चला, खासकर जिन महिलाओं को थोडा जल्दी घर जाना था उनके साथ आए बच्चों ने “अपनी मम्मा के साथ” जाने से साफ मना कर दिया और पुनः नाचने लगे। जिस कारण भी काफी देर हुई।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा आयोजन टीम को धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक नगर, डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर, सुश्री रेखा यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाईन, श्रीमती रितु राय आदि उपस्थित रहे।





More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…