उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में आज (10 अक्टूबर) दूसरे दिन कुमाऊँ मंडल के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से आये, 115 बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
आपको बता दे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतिम दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों से आये 115 बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव दीपिका पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाला चुनाव सिर्फ उत्तराखंड का ही नहीं है, बल्कि यह चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए कांग्रेसजनों की यह विशेष जिम्मेदारी है कि वे संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए आगे आएं। कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है। इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम देश को बचाने के लिए संघर्ष का नेतृत्व करें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विपक्षी दलों के झूठ और फरेब को ध्वस्त करने के लिए जनता के बीच वैचारिक परिचर्चाओं का आयोजन करें। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल, लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से नेहरू, गांधी से लेकर, देश के संविधान के प्रति समाज में जहर घोल रहे हैं। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 60 साल में, एक गरीब मुल्क को एक सशक्त देश में बदल दिया था और यह बात किसी से छुपी नहीं है।
कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख विजय सारस्वत ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रशिक्षण के अलग चरण में जाने के लिए तैयार रहें। अगले कुछ महीने पूरे राज्य में पार्टी को बूथ स्तर पर इस प्रकार के प्रशिक्षण लगातार आयोजित करने हैं। प्रशिक्षण विभाग की संयोजक इंदु मान ने बताया कि पार्टी अक्टूबर महीने के अंतिम सप्ताह से दूसरे चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी।
आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की मीडिया प्रभारी श्रीमती ज़रिता लैतफलांग, प्रशिक्षण विभाग के राहुल बल और राजीव शाहू, कांग्रेस सेवादल के राजेश रस्तोगी, श्री ओ पी चौहान, प्रशिक्षण विभाग की संयोजक श्रीमती इंदु मान, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रेम बहुखंड़ी, महेश प्रताप राणा, रवि बहादुर, संजीव चौधरी, अनिल भास्कर, मनोज महन्त, पुष्कर सारस्वत, शरत शर्मा, मनी राम बागड़ी, तुषार कपिल, अभिमन्यु मान, झारखंड के प्रसाद निधि, आदि ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।





More Stories
नशा नस्करों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार लगातार जारी,ऑपरेशन प्रहार में कनखल पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को दबोचा,कब्जे से 7.92 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद
भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना – 2027’ के प्रथम चरण के सफल संचालन को भेल हरिद्वार स्थित मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) में, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज किया गया शुभारंभ…
उत्तराखंड शासन में पर बड़ा प्रशासनिक फेर बदल। कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया गया बदलाव। 6 आईएएस अधिकारियों को किया गया इधर से उधर। 25 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभार में हुआ फेर बदल।