शनिवार / रविवार को श्रद्धालुओं / पर्यटकों की भीड़ की सम्भावना के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में निम्न यातायात डायवर्जन/वन–वे प्लान समय प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 20:00 बजे तक निम्नानुसार लागू रहेगा:
1- बाल्मिकि चौक की ओर से शिवमूर्ति चौक की ओर जाने वाले ऑटो / बिक्रम / ई-रिक्शा वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगे।
2 – चण्डी चौक ललतारौपुल साईड से बाल्मिकि चौक की ओर जाने वाले ऑटो / बिक्रम / ई-रिक्शा वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगे।
3- तुलसी चौक की ओर से निरंजनी अखाड़ा गुजरांवाला की ओर जाने वाले ऑटो / बिक्रम / ई-रिक्शा वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगे।
4- तुलसी चौक से शिवमूर्ति चौक की तरफ ऑटो / बिक्रम / ई रिक्शा वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगे।
5- ऑटो / बिक्रम / ई रिक्शा रजिस्ट्री तिराहा से रामलीला मैदान पार्किंग के पीछे की ओर से गुजरांवाला चौक होते हुए निरंजनी अखाडा होते हुए तुलसी चौक एवं देवपुरा चौक जायेंगे तथा वापसी ऋषिकुल, पुराना रानीपुर मोड, टिबड़ी अण्डरपास से हिलबाईपास होते हुए मेला अस्पताल से ब्रहमपुरी तिराहा से रजिस्ट्री तिराहा तक।
6- ऋषिकुल देवपुरा चौक की ओर से आने वाले ऑटो / बिक्रम / ई-रिक्शा वाहन बस अड्डा रेलवे स्टेशन होते हुए शिवमूर्ति चौक से वापस तुलसी चौक होते हुए देवपुरा चौक से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
7- वाह्य: जनपदों / राज्यों से आने वाले वाहनों को खड्डा पार्किंग, पं० दीनदयाल पार्किंग, पन्तद्वीप पार्किंग तथा चमगादड़ टापू पार्किंग में पार्क किये जायेंगे।
हरिद्वार पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…